मुंबई की रात और भी ज़्यादा ज़हरीली हो चुकी थी। वेयरहाउस के बाहर दो और गाड़ियों के टायरों की आवाज़ आई। हेडलाइट्स की तेज़ सफ़ेद रोशनी टूटे हुए गेट से अंदर के बारूद भरे अंधेरे को चीर रही थी... गाड़ियों में से आठ आदमी बाहर आए। उनके हाथों में ऑटोमैटिक राइफ़ल्स थीं। उन्होंने बिना एक सेकंड गंवाए अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी!
"अद्वैत... बाहर मेन रोड पर इनकी पाँच गाड़ियाँ और आ रही हैं!" समर ने पिलर के पीछे से चिल्लाते हुए अपनी गन से दो फ़ायर किए।
अद्वैत ने अपनी गन रीलोड की और एक पल भी ज़ाया किए बिना इनाया को कमर से पकड़कर अपने पास खींचा और पीछे की तरफ बढ़ गया। इनाया ने अपनी गन पीछे मुड़कर आ रहे एक शूटर पर सीधी पॉइंट की और पलक झपकते ही ट्रिगर दबा दिया! वह शूटर वहीं फ़र्श पर गिर गया।
"अपनी ये फ़ालतू की डेयरिंग अपने पास रखो, Venom...।" अद्वैत ने अपनी डार्क आवाज़ में इनाया के कान के पास कहा। उसकी पकड़ इनाया की कमर पर और टाइट हो गई और उसने उसे अपने साथ खींचते हुए बैकडोर की तरफ धकेला।
"मुझे गाइड करने का नाटक मत करो, Phantom!" इनाया ने मुस्कुराते हुए ताना कसा।
सामने समर ने कॉरिडोर के एंड में बना इमरजेंसी डोर लात मारकर खोला। बाहर बहुत तेज़ बारिश हो रही थी। अंधेरी गली में अद्वैत की गाड़ी तैयार खड़ी थी। समर ने तुरंत ड्राइवर सीट संभाली। अद्वैत ने इनाया को अंदर धकेला और खुद अंदर घुसकर गेट बंद कर दिया।
पीछे से तीन गोलियाँ गाड़ी के पिछले शीशे पर आकर टकराईं, लेकिन बुलेटप्रूफ होने की वजह से उस पर कोई असर नहीं हुआ। समर ने एक्सीलेटर पर पैर दबाया और गाड़ी तेज़ स्पीड से मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की अंधेरी गलियों से बाहर निकल गई।
कार के अंदर का माहौल बहुत अजीब और घुटन से भरा था... इनाया ने अपनी पीठ सीट से टिका रखी थी। बारिश के पानी से गीली उसकी ड्रेस उसकी बॉडी से चिपकी हुई थी, उसकी गर्दन और चेस्ट पर बारिश की बूँदें चमक रही थीं। अद्वैत ने अपनी जैकेट उतारी और साइड सीट पर फेंक दी। उसकी ब्लैक टी-शर्ट में उसकी ब्रॉड चेस्ट और टोंड आर्म्स साफ़ नज़र आ रही थीं।
अद्वैत थोड़ा इनाया की तरफ झुका। उसने हाथ आगे बढ़ाकर इनाया के बालों की एक लट को उँगली से कान के पीछे कर दिया... उसकी फिंगर्स इनाया की गर्दन को टच कर रही थीं। इनाया ने तुरंत अद्वैत का हाथ पकड़ लिया, लेकिन अद्वैत का हाथ एक इंच भी पीछे नहीं हटा!
"दूर रहो मुझसे, Phantom!" इनाया ने उसे अपनी आँखों से घूरा।
"अपनी ये सलाह अपनी जेब में रखो, Venom...।" अद्वैत की आवाज़ इतनी धीमी और डार्क थी कि उसकी गर्म साँसें इनाया को अपने चेहरे पर फ़ील हो रही थीं।
"मुंबई के सबसे एलीट फ़ैशन और मीडिया एम्पायर की वारिस, इनाया कपूर... रात के 2:00 बजे मुंबई पोर्ट के एक खूनी वेयरहाउस में गन्स चला रही है! अगर यह न्यूज़ सुबह अखबारों में आ जाए, तो कपूर एम्पायर के शेयर्स का क्या होगा?"
इनाया पीछे नहीं हटी, उसके होंठों पर वही कातिलाना सिडक्टिव स्माइल लौट आई, "और ओबेरॉय एम्पायर का इकलौता वारिस... अद्वैत ओबेरॉय, जो पूरी दुनिया के सामने एक एलीट बिजनेसमैन बनता है, वह असल में अंडरग्राउंड दुनिया की लाशें ठिकाने लगाता है! अगर यह सच बाहर आ जाए... तो तुम्हारे उस पाक-साफ़ ओबेरॉय एम्पायर का क्या होगा, मिस्टर फ़िक्सर?"
अद्वैत की आँखें पल भर के लिए छोटी हो गईं। उसे एहसास हुआ कि इनाया सिर्फ़ कोई अमीर-घमंडी लड़की नहीं है... वह उसकी हर चाल और उसकी डार्क लाइफ़ के बारे में बहुत कुछ जानती है!
गाड़ी बांद्रा के एक बेहद प्राइवेट और हाई-सिक्योरिटी वाले सी-फ़ेसिंग टॉवर की अंडरग्राउंड पार्किंग में जाकर रुकी। यहाँ अद्वैत का पेंटहाउस था, जिसकी खबर ओबेरॉय खानदान के पूर्व हेड और उसके पिता जयवर्धन ओबेरॉय तक को नहीं थी!
गाड़ी रुकते ही अद्वैत बाहर निकला और उसने इनाया को भी बाहर आने के लिए कहा। इनाया बाहर आई अपनी उसी अकड़ और स्वैग के साथ... वे प्राइवेट एलिवेटर से 45वें फ़्लोर पर पहुंचे।
पेंटहाउस का इंटीरियर पूरी तरह ऑल-ब्लैक इटालियन मार्बल और डार्क मेटल फ़िनिश में था। सामने पूरे मुंबई शहर का रात का नज़ारा और समंदर की उफ़नती लहरें शीशे की दीवारों से साफ़ दिख रही थीं। एक तरफ दीवार पर अलग-अलग रेंज की कस्टमाइज़्ड गन्स का डिस्प्ले था, जो अद्वैत की असली दुनिया का सबूत था।
इनाया सीधे लिविंग एरिया में गई और वहाँ रखे सोफ़े पर बैठ गई। उसने बिना किसी झिझक के अपनी हील्स उतारीं और एक साइड फेंक दीं। अद्वैत बार-काउंटर की तरफ बढ़ा, उसने दो ग्लास निकाले और उनमें डार्क बार्बन व्हिस्की उड़ेल दी। अद्वैत एक ग्लास लेकर इनाया के पास आया और उसे इनाया की तरफ बढ़ाया। इनाया ने ग्लास ले लिया... उसकी उँगली अद्वैत की उँगलियों से टच हुई। उसने अद्वैत की आँखों में देखते हुए व्हिस्की की एक बड़ी सिप ली।
"काफ़ी डार्क और अजीब टेस्ट है तुम्हारा, Phantom... बिल्कुल तुम्हारी पर्सनैलिटी की तरह।"
"अंधेरे में रहने वालों को रोशनी की चमक पसंद नहीं आती, Venom...। अब सीधे मुद्दे पर आओ! तुम जोरावर भान के आदमियों के पीछे क्यों पड़ी हो?" अद्वैत ने सोफ़े के सामने लो-टेबल पर बैठकर इनाया की तरफ झुकते हुए पूछा।
इनाया की नजरों में एक सेकंड के लिए कुछ दिखाई दिया, जिसे उसने तुरंत छिपा लिया। उसने व्हिस्की की एक और सिप ली और सोफ़े पर आगे खिसकी...
"अंडरग्राउंड इन्फ़ो मार्केट में कौन-सा माफिया किसके साथ डील कर रहा है... यह डेटा ही मेरा बिज़नेस है! जोरावर भान मुंबई की अंडरग्राउंड दुनिया पर कब्ज़ा करना चाहता है और मैं उसे वह डेटा हासिल नहीं करने दूँगी। मुझे अपने बिज़नेस में किसी की दखलअंदाज़ी पसंद नहीं!"
"झूठ बहुत अच्छी तरह बोलना आता है तुम्हें! लेकिन याद रखना... तुम जिस जोरावर से खेल रही हो, वह कोई सीधा खिलाड़ी नहीं है।"
"मुझे किसी की मदद की ज़रूरत नहीं पड़ती, अद्वैत ओबेरॉय! ख़ासकर तुम्हारे जैसे घमंडी इंसान की तो बिल्कुल नहीं...।" इनाया ने अपनी उँगली अद्वैत की चेस्ट पर रखकर हल्का-सा प्रेशर डालते हुए कहा।
अद्वैत ने झटके से अपना हाथ बढ़ाकर इनाया को अपनी तरफ खींचा। इनाया उसके बहुत करीब थी... इतनी कि दोनों को एक-दूसरे की साँसें फ़ील हो रही थीं। अद्वैत की नजरों में एक खतरनाक और अनकंट्रोल्ड नशा दिखाई दे रहा था।
"नियम तोड़ने का बहुत शौक़ है न तुम्हें? जब तक तुम मेरी टेरिटरी में हो, यहाँ नियम सिर्फ़ मेरे चलेंगे!"
इनाया ने पीछे हटने के बजाय अपनी उँगली अद्वैत के बालों में फँसा दी और उसे अपने और करीब खींचा। उसकी आँखों में देखते हुए कहा, "देखते हैं... तुम्हारे नियम कब तक चलते हैं, मिस्टर ओबेरॉय!"
अद्वैत ने एक पल के लिए इनाया के चेहरे को घूरा और फिर उसकी कमर से हाथ हटाकर पीछे हो गया। दोनों का एटीट्यूड और नफ़रत का नशा आपस में टकरा रहा था।
पूरे पेंटहाउस में सन्नाटा था। अद्वैत लिविंग एरिया के दूसरे कोने में आर्म-चेयर पर बैठकर, अपना ग्लास हाथ में पकड़े बाहर बारिश को देख रहा था। इनाया सोफ़े पर बैठी हुई थी। उसने अपनी जेब से एक छोटा-सा एन्क्रिप्टेड ट्रैकर निकाला और उसे ऑन कर दिया।
3 मिनट के अंदर... अद्वैत के पेंटहाउस की प्राइवेट लिफ़्ट का सिक्योरिटी कोड ताश्वी के ज़रिए हैक हो गया और लिफ़्ट का दरवाज़ा धीरे से खुला।
इनाया चुपचाप सोफ़े से उठी। उसने अपनी हील्स उठाईं और बार-काउंटर पर रखे खाली व्हिस्की के ग्लास के नीचे लिपस्टिक से लिखा नोट दबा दिया। उसने मुड़कर आर्म-चेयर पर बैठे अद्वैत को देखा। अद्वैत की आँखें बंद थीं, लेकिन वह सोया नहीं था... उसे इनाया की हर हरकत का एहसास था, फिर भी उसने उसे रोका नहीं।
इनाया लिफ़्ट में घुसी और दरवाज़ा बंद हो गया।
सुबह के 11:00 बजे बीकेसी (Bandra Kurla Complex) का सबसे ग्रैंड फ़ाइव-स्टार होटल... 'द सेंट रेजिस' होटल का ग्रैंड बॉलरूम मीडिया के कैमरों की फ़्लैशलाइट्स और जर्नलिस्ट्स के शोर से गूँज रहा था। यह मुंबई के दो सबसे बड़े बिज़नेस एम्पायर—'ओबेरॉय ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज' और 'कपूर मीडिया एंड फ़ैशन' की जॉइंट कॉर्पोरेट मीट थी। स्टेज पर बड़े-बड़े ब्रांड्स के बैनर लगे थे।
तभी अद्वैत ओबेरॉय स्टेज पर आता है। रात वाले खूनी और खतरनाक अद्वैत की जगह, अब एक बेहद रॉयल, क्लासी और एलीट बिलेनियर खड़ा था! कस्टमाइज़्ड डार्क नेवी थ्री-पीस सूट, व्हाइट शर्ट, कफ़लिंक्स और हाथ में रोलेक्स की वॉच... चेहरे पर वही बेफिक्र घमंड और शांत लुक! जर्नलिस्ट्स के कैमरे उसकी तरफ तेजी से घूमने लगते हैं।
तभी मेन एंट्रेंस के गेट खुलते हैं... इनाया कपूर अंदर आती है! रात की उस लेदर ड्रेस की जगह इनाया ने अब एक एलीट रेड फिटेड डिज़ाइनर बिज़नेस सूट पहना था। उसके बाल एक पर्फ़ेक्ट स्टाइल में सेट थे, होंठों पर वही सिग्नेचर डार्क वाइन लिपस्टिक और आँखों में किलर कॉन्फिडेंस!
इनाया अपनी बड़ी बहन निहारिका कपूर और अपनी सेक्रेटरी ताश्वी सेठी के साथ स्टेज की तरफ बढ़ती है। अद्वैत स्टेज पर खड़ा होकर अपनी ड्रिंक का ग्लास हाथ में घुमाते हुए इनाया को देखता है।
इनाया स्टेज पर चढ़ती है... दोनों की नजरें एक-दूसरे से टकराती हैं। जहाँ कल रात दोनों के हाथों में गन्स थीं, आज दोनों मुंबई की सबसे एलीट सोसाइटी के सबसे बड़े चेहरे बनकर आमने-सामने खड़े थे!
इनाया अद्वैत के पास से गुज़रती है, उसकी वही लग्ज़री परफ़्यूम की महक अद्वैत की साँसों में घुलती है। इनाया अद्वैत के पास रुकती है और हाथ मिलाकर बहुत ही प्रोफेशनल अंदाज़ में मुस्कुराकर कहती है, "गुड मॉर्निंग, मिस्टर ओबेरॉय! रोशनी में तो आप काफी शरीफ़ लगते हैं...।" यह बात इनाया ने बहुत धीमी आवाज़ में कही थी, जो सिर्फ़ अद्वैत को सुनाई दी।
अद्वैत उसकी हथेली पर अपनी पकड़ कस देता है और हल्का-सा प्रेस करता है, "शरीफ़ तो मैं कभी नहीं था, मिस कपूर... और रोशनी हो या अँधेरा, ओबेरॉय एम्पायर अपना शिकार करना कभी नहीं भूलता!"
इनाया की नजरों में एक चमक आ जाती है। मीडिया उन दोनों के इस हैंडशेक मोमेंट की फ़ोटोज़ ले रही थी। पूरी दुनिया के सामने वे दो बिज़नेस पार्टनर्स थे... लेकिन उन दोनों के बीच एक बेहद ख़तरनाक खेल शुरू हो चुका था!
That's it for today guys.....💋💋💋💋💋
Pls follow if you like the story😊 and comment.

Write a comment ...